Bahraich Murder: संपत्ति विवाद का खौफनाक अंजाम, बेटे ने उजाड़ा पूरा परिवार, कुल्हाड़ी से ली चार जानें

बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र में जायदाद विवाद के चलते एक युवक ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पिता, मां, दादी और बहन की हत्या कर दी तथा भाई को घायल कर दिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी ने खुद को भी चोट पहुंचाई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।

Bahraich Murder News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रुपईडीहा क्षेत्र में कथित तौर पर जायदाद के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने माता-पिता, दादी और बहन पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Crime

फाइल फोटो

कुल्हाड़ी से किया परिवार पर वार

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि बसन्तपुर रूदल के मजरा रामगांव निवासी गुरुदेव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रविवार रात करीब 12 बजे शोर सुनकर जब वह अपने कमरे से बाहर निकले तो देखा कि उनका छोटा भाई निरंकार, पिता बदलू राम (60) द्वारा बेची गई जमीन व गहनों से मिली रकम नहीं देने को लेकर झगड़ा कर रहा था। तिवारी ने बताया कि तहरीर के अनुसार इसी दौरान आवेश में आकर निरंकार ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पिता बदलू राम (60), मां संजू देवी (56), दादी सिताला देवी (80) और बहन पार्वती (38) की हत्या कर दी।

End of Feed