UP Crime: चीनी मिल में जहरीली गैस का रिसाव, भगदड़ में एक की मौत, कई कर्मचारी बेहोश

Baghpat Gas Leak: बागपत की मलकपुर चीनी मिल के ईटीपी प्लांट में गैस रिसाव से भगदड़ मच गई, जिसमें एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई और कई कर्मचारी घायल हो गए।

Baghpat Gas Leak: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले (Baghpat Crime) में मंगलवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। Baghpat के बड़ौत क्षेत्र के मलकपुर गांव स्थित चीनी मिल के ईटीपी (अपशिष्ट जल उपचार) प्लांट में अचानक गैस रिसाव हो गया। इस घटना से पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया और वहां मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ की स्थिति बन गई। जानकारी के मुताबिक, प्लांट में बायो और मीथेन गैस का रिसाव हुआ था। उस समय सिक्योरिटी गार्ड सुरेश शर्मा प्लांट के अंदर लाइट जलाने गए थे। जैसे ही वे अंदर पहुंचे, उन्हें गैस का असर महसूस हुआ और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी भी वहां पहुंचे, लेकिन वे भी गैस की चपेट में आ गए।

Baghpat  crime

फैक्ट्री में बड़ा हादसा, सुरक्षा पर उठे सवाल (Photo: Times Now Navbharat Digital)

घायलों को बड़ौत के निजी अस्पतालों में कराया गया भर्ती

कुछ ही देर में हालात बिगड़ गए और प्लांट के अंदर चीख-पुकार मच गई। करीब 5 से 6 कर्मचारियों को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को बड़ौत के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि दो की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्य से इलाज के दौरान सिक्योरिटी गार्ड सुरेश शर्मा की मौत हो गई। वे करीब 50 साल के थे और गुराना रोड के रहने वाले थे। बाकी घायल कर्मचारियों का इलाज जारी है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

End of Feed