Baghpat News: राष्ट्रपति भवन में तैनात जवान को गोली मारने वाला आरोपी अब भी पकड़ से बाहर, परिवार को मिली पुलिस सुरक्षा

Baghpat News: यूपी के बागपत में दीपावली की रात राष्ट्रपति भवन में तैनात सैनिक सौरभ को गोली मार दी गई। पुलिस ने परिवार को सुरक्षा दी, लेकिन मुख्य आरोपी धीरज अब भी फरार है।

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत में दीपावली की रात राष्ट्रपति भवन में सैनिक के रूप में तैनात सौरभ तोमर को गोली मारने के मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई है। हालांकि, परिवार का कहना है कि उन्हें अब भी जान का खतरा बना हुआ है। परिजनों ने मुख्य आरोपी धीरज सहित सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से मुख्य आरोपी का फरार होना परिवार की चिंता बढ़ा रहा है।

Baghpat murder

सौरभ सौरभ के परिवार को मिली पुलिस सुरक्षा

मामला बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गोपालपुर खडाना गांव का है। परिजनों के अनुसार, दीपावली की रात हमलावर उनके घर के सामने पहुंचे और तीन राउंड फायरिंग की। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से भी हमला किया। इस दौरान राष्ट्रपति भवन में तैनात सैनिक सौरभ के सिर में गोली लग गई। वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमले में उसका भाई विनीत भी घायल हो गया।

End of Feed