जोशीमठ में दरका पहाड़, भीषण लैंडस्लाइड से बदरीनाथ नेशनल हाईवे बंद; 30 घंटे से आवाजाही ठप

उत्तराखंड के चमोली में भीषण बारिश के दौरान लैंड स्लाइड होने से बदरीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया है। करीब 30 घंटे से वाहनों की आवाजाही ठप है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पातालगंगा के पास चट्टान टूटने से हुआ बंद
  • सुरक्षा की दृष्टि से यात्रियों को चमोली, पीपल्कोटी, कर्णप्रयाग में रोका गया
  • बीते रोज भी जोशीमठ के पास चट्टान टूटने से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ था बन्द
  • 30 घंटे से सुचारु रूप से शुरू नहीं हो पाया मार्ग

चमोली: जिले में भीषण लैंड स्लाइड की खबर है। पलक झपकते ही यह पहाड़ दरक गया। पहाड़ का सारा मलबा सड़क पर बिखर गया। इसकी वजह से जोशीमठ-बद्रीनाथ हाईवे को तत्काल बंद कर दिया गया है, लेकिन राहत की बात है कि किसी भी प्रकार के जान माल के हानि नहीं हुई है। मौके पर मौजूद कई लोगों ने इस घटना को वीडियो में कैद कर लिया। भूस्खलन की वजह से नेशनल हाईवे 7 जोशीमठ-बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है। इसके चलते चार धाम यात्रियों पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुसीबतें पैदा हो गई हैं। पहाड़ के टूटने से सड़क भी ब्लॉक हो गया है। इससे आम राहगीरों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Badrinath National Highway closed , Landslide in Joshimath

जोशीमठ में लैंडस्लाइड

रोके गए तीर्थयात्री

ये नजारा इतना भयानक था कि देखने वालों की रूह तक कांप गई। गनीमत रही कि जिस समय ये पहाड़ टूट कर गिरा उस समय कोई वाहन वहां से न तो गुजर रहा था और न ही वहां कोई वाहन खड़ा था। घटना लगभग पौने एक बजे के आसपास की है। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा के पास यातायात टनल के ठीक ऊपर पहाड़ी से भारी लैंडस्लाइड होने लगी। सूचना मिलते ही प्रशासन भी सतर्क हो गया और तीर्थ यात्रियों को सुरक्षा की दृष्टि से कर्णप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी जगह-जगह स्थानों पर सुरक्षित रोक लिया गया।

End of Feed