आजम खान की जेल से रिहाई का रास्ता साफ! ED से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने दी राहत

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान को प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जुड़े मामले में उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है।

रामपुर : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को बड़ी कानूनी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जुड़े मामले में उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। अदालत के इस फैसले से आजम खान के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ होने की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि, उनकी रिहाई अन्य लंबित मामलों में जमानत और कानूनी स्थिति पर भी निर्भर करेगी।

Azam Khan Interim Bail

सपा नेता आजम खान

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान की गिरफ्तारी के तरीके और ED की कार्रवाई पर सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि ED ने आजम खान को गिरफ्तारी की वजह और इस मामले में उनकी कथित भूमिका के बारे में लिखित जानकारी नहीं दी थी। उन्हें रिमांड के लिए अदालत में पेश किए जाने से पहले भी गिरफ्तारी के आधार लिखित रूप में नहीं बताए गए।

End of Feed