अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर और परिसर की भव्य तस्वीर सामने आई है। सुंदर दिख रहे भव्य राम मंदिर के साथ परकोटा निर्माण की अनोखी तस्वीर भी दिख रही है। वैदिक परंपरा से राम मंदिर का परकोटा तैयार किया जा रहा है। परकोटे के मुख्य द्वार निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के पहले परकोटे का मुख्य द्वार तैयार हो जाएगा। ये डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत और दर्शनीय लग रही है।
राम जन्मभूमि परिसर
2024 में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है। कुछ ही प्रतिशत शेष है। इस बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण कार्य की खूबसूरत तस्वीर जारी की है। भगवान रामलला का गर्भ गृह बनकर तैयार है। जनवरी 2024 में अपने रामलला दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे।
आपको बता दें कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। ट्रस्ट इसे अविस्मरणीय बनाना चाहता है। 15 से 24 जनवरी के मध्य में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को त्रेता युग के राम राज्याभिषेक जैसे दिखाने की तैयारी है। प्राण प्रतिष्ठा में देश के पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। उनके अलावा देश के तमाम संत महात्मा कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।
