Ayodhya News: सरयू नदी के बीच नाव पर बीयर-मटन पार्टी का VIDEO वायरल, 4 हिरासत में

अयोध्या की पवित्र सरयू नदी में नाव पर बीयर और मटन पार्टी का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Ayodhya News: भगवान राम की नगरी अयोध्या में पवित्र सरयू नदी के बीच नाव पर कथित तौर पर बीयर और मटन पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। यह वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और संत समाज में नाराजगी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

suryu Mutton Party

सरयू में मटन पार्टी करने वाले चार लोगों को हिरासत में लिया गया

अयोध्या कैंट पुलिस के मुताबिक, वीडियो (Viral Video) रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार इसे लगभग चार दिन पहले रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो में चार युवक सरयू नदी में गुप्तार घाट के पास नाव पर बैठे दिखाई देते हैं। वे कथित तौर पर बीयर पीते और मटन खाते हुए मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं।

End of Feed