Ayodhya News: चढ़ावा चोरी मामले के बीच गोविंद देव गिरी को मिला प्रमोशन, राम मंदिर ट्रस्ट के बनाए गए महासचिव

Ayodhya Ram Temple Trust: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़ा बदलाव किया गया है।

Ayodhya Ram Temple Trust: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़ा बदलाव किया गया है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रहे गोविंद देव गिरी को अब प्रमोट करते हुए महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि महासचिव बनने के बाद गोविंद देव गिरी राम मंदिर ट्रस्ट के सबसे ताकतवर ट्रस्टियों में शामिल हो गए हैं।

govind dev giri.

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव बने गोविंद देव गिरी

गोविंद देव गिरी ने कहा कि यह पहली सीढ़ी है हम लोगों के उस स्वप्न की जिसमें हम आरंभ से कहते आए हैं कि हमें अयोध्या को 'द कल्चरल कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड' बनाना है। सारी विश्व की सांस्कृतिक राजधानी अयोध्या बन जाए।

End of Feed