Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में लगे सोने के 4 दरवाजे, गेट पर बनी है भव्य डिजाइन

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में सोने की परत चढ़े हुए चार गेट लगाए जा चुके हैं, बाकी के 10 गेटों को लगाए जाने का काम तेजी से चल रहा है। मंदिर में कुल 14 गोल्ड प्लेटेड गेट लगाए जाने है।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है। मंदिर परिसर में सोने की परत चढ़े गेट भी देखने को मिलने वाले हैं। अब तक 4 गोल्ड प्लेटेड गेट लगाने का काम पूरा हो गया है। इन गेटों पर सुंदर डिजाइन बनी हुई है, जो बेहद भव्य लग रही है। इस तरह के 14 गोल्ड प्लेटेड गेट मंदिर परिसर में लगाए जाएंगे। जिनमें 4 गेट लगने के बाद 10 दरवाजे लगाने का काम बचा हुआ है। इन गोल्ड प्लेटेड दरवाजों को लगाने का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा।

Ayodhya Ram Mandir Gate

सोने की परत चढ़े गेट

मंदिर पर है सुंदर नक्काशी

राम मंदिर में सोने की परत चढ़े दरवाजे लगाए जा रहे हैं, जिनमें अभी तक 4 दरवाजे लग चुके हैं और बाकी के 14 दरवाजों को लगाने का काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। इन दरवाजों पर बेहद सुंदर नक्काशी की गई है। इनपर नागर शैली की झलक दिखाई दे रही है।इन गोल्ड प्लेटेड दरवाजों पर स्वागत की प्रणाम मुद्रा में देवी की आकृति बनी है, इसके अलावा वैभव प्रतीक हाथी और विष्णु कमल की सुंदर आकृतियां भी अंकित की गई हैं।

End of Feed