'यह एक तरह का कलंक, दोषियों को दिलाई जाएगी सजा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर नृपेंद्र मिश्रा का बड़ा बयान

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले पर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे मंदिर पर एक तरह का कलंक बताया। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा।

Ram Mandir: अयोध्‍या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर में दान में वित्तीय हेराफेरी पर शनिवार को दुख जाहिर करते हुए कहा कि यह एक तरह का 'कलंक' है और इससे हर कोई बहुत अपमानित महसूस कर रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि व्यवस्था में सुधार होगा और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी।

Nripendra Mishra

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा (फोटो- ANI)

"राम मंदिर पर एक तरह का कलंक"

बता दें कि नृपेंद्र मिश्रा ने राम नगरी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दान में गबन पर कहा, "यह घटना राम मंदिर पर एक तरह का कलंक है । इसे लेकर हम सभी न केवल क्षमाप्रार्थी हैं बल्कि शर्मिंदा और निराशा भी महसूस कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "यह मंदिर प्रबंधन से जुड़ा मामला है। व्यवस्था में सुधार होगा और ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी।" उन्होंने साफतौर से कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसे कानून के तहत सख्त सजा दिलाई जाएगी।

End of Feed