'राम मंदिर में चढ़ावे में आए करोड़ों रुपये गायब...', अखिलेश यादव के इस दावे पर आया ट्रस्ट का जवाब, कहा- भगवान राम करेंगे दंडित

अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों रुपये गायब होने के सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दावे से सियासत गरमा गई है। उन्होंने इस मामले पर अदालत से स्वतः संज्ञान लेने की मांग करते हुए सरकार की चुप्पी को संदिग्ध बताया है।

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को दावा किया कि अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में आए करोड़ों रुपये गायब हो गये। सपा प्रमुख ने इस मामले में अदालत से खुद संज्ञान लेने का अनुरोध किया। उन्होंने रविवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि 'राम मंदिर' के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है।"

Akhilesh Yadav Ram Mandir

राम मंदिर में चढ़ावे में आए करोड़ों रुपये गायब- अखिलेश यादव (फोटो- PTI)

"सरकार की चुप्पी संदिग्ध है"

अखिलेश यादव ने पोस्ट में आगे कहा कि, "ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है।" पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "अदालत से स्वतः संज्ञान लेने की मांग है क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है। सरकार की चुप्पी संदिग्ध है।"

End of Feed