शहर

दिल्लीवासियों हो जाओ सावधान; अगले तीन घंटे रहेंगे भारी! फिर आंधी-तूफान का बढ़ा खतरा, चल रही तेज हवाएं

दिल्ली में रविवार रात सात बजे मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी चलने की भी आशंका है। यह अलर्ट तीन घंटे के लिए जारी किया गया है। कई इलाकों में तेज हवाओं का सिलसिला शुरू हो गया है और जल्द ही बारिश शुरू होने की भी संभावना है।

Image

Delhi Weather

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में रविवार को अचानक मौसम बदल गया। तपिश के मौसम के बीच तेज हवाएं चलने लगी हैं और जल्द ही बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए राजधानी के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी-तूफान चलने की आशंका है। साथ ही बादलों की गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है। खराब मौसम को लेकर लोगों के मोबाइल में भी अलर्ट आया है।

IMD का बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार शाम को 7 बजे अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती हैं। कही-कहीं हवाओं की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान उत्तर दिल्ली को छोड़कर शेष अन्य इलाकों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गाजियाबाद और नोएडा में भी शाम के साढ़े आठ बजे तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिनभर कड़ाके की धूप के बाद बदला मौसम

दिल्ली में इन दिनों मौसम का अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। कभी तेज धूप निकल रही है, तो कभी मौसम अचानक बदल रहा है और बारिश का सिलसिला शुरू हो जा रहा है। रविवार को राजधानी में दिनभर कड़क धूप निकली रही। इस दौरान उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सूरज ढलने के बाद भी तपिश का एहसास बरकरार रहा। लेकिन शाम को सात बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। ऐसे में आंधी चलने और बिजली गिरने के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और बेवजह बाहर निकलने से बचने को भी कहा गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article