Ayodhya Ram Mandir : दुल्हन सी सजी अयोध्या नगरी, राम नवमी पर दिखेंगे अलौकिक नजारे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2024, 04:24 PM IST

Ayodhya Ram Mandir : 500 वर्षों के त्याग, तपस्या और संघर्षों के परिणाम स्वरूप राम नवमी के अवसर पर अयोध्या में महा महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राम मंदिर के साथ अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

Ayodhya Ram Mandir : धर्म नगरी अयोध्या में राम नवमी की खास तैयारियां चल रही हैं। रामनवमी के अवसर पर करीब 30 लाख श्रद्धालु राम नगरी पहुंच रहे हैं। अभी से हर तरफ प्रभु श्रीराम के जयकारे गूंज रहे हैं। विभिन्न प्रकार के फूलों से भगवान राम के मंदिर को सजाया जाएगा। माना जा रहा है कि 500 वर्षों के त्याग, तपस्या और संघर्षों के परिणाम स्वरूप यह महा महोत्सव मनाया जाएगा।

Ayodhya Ram Temple Decorated

अयोध्या राम मंदिर

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद, यह भगवान राम की प्रथम राम नवमी है। बहुत उत्साह के साथ यह राम नवमी मनाई जाएगी। 56 प्रकार के भोग का वितरण किया जाएगा और पीले रंग के वस्त्र भगवान राम को पहनाए जाएंगे।

End of Feed