Ayodhya Ram Mandir : धर्म नगरी अयोध्या में राम नवमी की खास तैयारियां चल रही हैं। रामनवमी के अवसर पर करीब 30 लाख श्रद्धालु राम नगरी पहुंच रहे हैं। अभी से हर तरफ प्रभु श्रीराम के जयकारे गूंज रहे हैं। विभिन्न प्रकार के फूलों से भगवान राम के मंदिर को सजाया जाएगा। माना जा रहा है कि 500 वर्षों के त्याग, तपस्या और संघर्षों के परिणाम स्वरूप यह महा महोत्सव मनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें -राम मंदिर को 4 किलो सोने की रामायण भेंट की गई
श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद, यह भगवान राम की प्रथम राम नवमी है। बहुत उत्साह के साथ यह राम नवमी मनाई जाएगी। 56 प्रकार के भोग का वितरण किया जाएगा और पीले रंग के वस्त्र भगवान राम को पहनाए जाएंगे।
उधर, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से 'एक्स' पर एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें मंदिर की अलौकिक छठा झलक रही है। मंदिर को लाइटों और फूलों से सजाया गया है। रंग बिरंगी रोशनी से मंदिर बेहद मनमोहक प्रतीत हो रहा है।
