अयोध्या में चोरी! राम पथ और भक्ति पथ पर लगी हजारों लाइटें गायब, जानें क्या है पूरा मामला

अयोध्या के राम पथ और भक्ति पथ पर 3800 बैंबू लाइट और 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइटें गायब हो गईं। इनकी कीमत करीब 50 लाख रुपये से अधिक थी। इसकी चोरी को लेकर कॉन्टैक्टर ने नौ अगस्त को एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले पर अयोध्या के मंडल आयुक्त का कहना है कि यहां लाइटों की चोरी संभव नहीं है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अयोध्या में 3,800 बैम्बू लाइट और 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइट चोरी
  • फर्म को मई में हुई लाइटों की चोरी की जानकारी
  • लाइटों की चोरी संभव नहीं-अयोध्या मंडल आयुक्त

Ayodhya News: राम की नगरी अयोध्या से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां रामलला के मंदिर की ओर जाने वाले राम पथ और भक्ति पथ पर लगाई गई हजारों लाइटों की गायब हो गई। राम पथ और भक्ति पथ पर 50 लाख रुपये से अधिक कीमत की 3,800 ‘बैम्बू लाइट’ और 36 ‘गोबो प्रोजेक्टर लाइट’ के चोरी होने की बात सामने आई है। जिसको लेकर कॉन्टैक्टर द्वारा ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई गई है और मामले की जांच कराई जा रही है। लेकिन अयोध्या के मंडल आयुक्त का कहना है कि यह संभव नहीं कि रामपथ पर इतने व्यापक स्तर पर चोरी हो जाए।

Ayodhya Light Theft

रामपथ पर लगी कई बैम्बू लाइटें गायब

लाइटों की चोरी संभव नहीं

अयोध्या के मंडल आयुक्त गौरव दयाल जी ने बताया कि यहां स्ट्रीट लाइट की कोई चोरी नहीं हुई है, राम पथ पर पेड़ों पर बंबू लाइट्स लगाई गई थी उनकी चोरी की बात कही जा रही हैष मंडल आयुक्त ने बताया यह लाइट इतनी ऊंचाई पर लगी है और राम पथ पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं ऐसे में यहां चोरी करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कॉन्टैक्टर द्वारा जो लाइट लगाई गई थी, वह पूरी लगाई भी गई थी कि नहीं, यह अभी जांच का विषय है। कॉन्ट्रैक्टर को अभी पूरा पेमेंट भी नहीं हुआ है।

End of Feed