Ayodhya Ram Mandir: रामलला के भक्तों के लिए खुशखबरी, बढ़ गया दर्शन-आरती का समय; जान लीजिए नई टाइमिंग

अयोध्या स्थित राम मंदिर में विराजित भगवान रामलला के दर्शनार्थियों के लिए दर्शन और आरती का समय बढ़ाया गया है। अब भक्त सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तब रामलला के दर्शन और आरती कर सकते हैं।

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में धार्मिक पर्यटन में काफी वृद्धि हो रही है। आगंतुकों की कुल संख्या 2020 के 60 लाख से बढ़कर 2024 में 16 करोड़ से अधिक हो गई है। राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में धार्मिक पर्यटन में काफी वृद्धि हुई है। लगातार राम भक्तों की बढ़ती संख्या के कारण चलते मंदिर ट्रस्ट ने बड़ा फैसला किया है। अब दर्शन और आरती के समय में वृद्धि की गई है। ताकि, दूर दराज से आने वाले भक्तों को मायूस होकर न लौटना पड़े। आइये जानते नई टाइमिंग क्या होगी?

ayodhya ram mandir

फाइल फोटो।

नए बदलाव के कारण

  • बढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने समय में बदलाव किया।
  • दर्शन की अवधि बढ़ाई गई: सुबह में 1 घंटे और शाम में आधे घंटे की बढ़ोतरी।
  • भगवान के भोग के समय भी श्रद्धालुओं को दर्शन की सुविधा दी जाएगी।

नया शेड्यूल

  • सुबह 4:00 बजे - मंगला आरती होगी।
  • मंगला आरती के बाद - भगवान के पट बंद किए जाएंगे।
  • सुबह 6:00 बजे - श्रंगार आरती होगी।
  • श्रंगार आरती के साथ - रामलला का मंदिर आम जन के लिए खोल दिया जाएगा।
  • दोपहर 12:00 बजे - राज भोग का समय।
  • भोग के बाद - श्रद्धालु अनवरत रामलला का दर्शन कर सकेंगे।
  • शाम 7:00 बजे - संध्या आरती होगी।
  • संध्या आरती में - 15 मिनट के लिए भगवान का पट बंद रहेगा, दर्शन जारी रहेगा।
  • रात्रि 10:00 बजे - शयन आरती होगी।
  • शयन आरती के बाद - भगवान का पट बंद किया जाएगा।
पहले का समय:

End of Feed