यूपी-राजस्थान में कोहरे का कहर, ठंड में फिर ठिठुरे लोग, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
यूपी-राजस्थान में कोहरे का कहर, ठंड में फिर ठिठुरे लोग, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Voting Live Updates
Delhi Vidhan Sabha Chunav Exit Poll Results 2025 Live Updates
इन जगहों पर दर्ज हुई जीरो विजिबिलिटी
प्रयागराज में कल चलेंगी तेज हवाएं
प्रयागराज में कल मौसम साफ रहने के आसार हैं। साथ ही तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं। जिसकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को 27 से 29 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
एक्टिव होने वाला है एक और पश्चिमी विक्षोभ
हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, सोलन, शिमला और सिरमौर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की रिपोर्ट के अनुसार, आज उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, उधमसिंह नगर, चंपावत, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल और देहरादून में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
यूपी में घने कोहरे का येलो अलर्ट
उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम विभाग द्वारा कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सहारनपुर से कुशीनगर और शामली के झांसी तक घना कोहरा छाया रहेगा। कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। वाहन चालकों को सड़क पर सतर्कतापूर्वक यात्रा करने की सलाह दी गई है।
गाजियाबाद और नोएडा में छाया रहेगा घना कोहरा
आज 5 फरवरी को दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा जिले में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय यह दोनों जिले कोहरे की चादर में लिपटे नजर आएंगे। लेकिन दिन चढ़ने के साथ कोहरा कम होगा और मौसम साफ होने लगेगा।
