शहर

Motihari: शैलेंद्र मिश्र 15वीं बार बने DRUCC के सदस्य, इतने दिन का होगा कार्यकाल

पूर्वी चंपारण बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्र 15वीं बार डी.आर.यू.सी.सी. समस्तीपुर रेल मंडल के सदस्य बनाए गए हैं। उनका कार्यकाल अगस्त 2026 तक रहेगा।

Image

अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्र

मोतिहारी: बार एसोसिएशन पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्र को रेलवे मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से लगातार 15वीं बार पूर्व मध्य रेलवे की मंडल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डी.आर.यू.सी.सी.), समस्तीपुर रेल मंडल का सदस्य बनाया गया है। उनका कार्यकाल अगस्त 2024 से अगस्त 2026 तक रहेगा। मिश्र अबतक कई मंत्रालयों के लिए काम कर चुके हैं।

समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक (वाणिज्य) द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 5 फरवरी को समस्तीपुर मंडल के मंथन सभागार में आयोजित प्रथम बैठक में भाग लेने हेतु श्री मिश्र को आमंत्रित किया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता डीआरएम विनय श्रीवास्तव करेंगे।

इन मंत्रालयों के सदस्य के रूप में कर चुके हैं काम

श्री मिश्र इससे पूर्व भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, संचार मंत्रालय एवं खाद्य महापूर्ति मंत्रालय की विभिन्न परामर्शदात्री समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं। उनके सदस्य बनने पर अधिवक्ताओं, दैनिक रेल यात्रियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article