Ayodhya Ram Mandir: साल के अंत तक पूरा होगा रामलला का मंदिर, जल्द शुरू होगा बचा हुआ निर्माण कार्य

अयोध्या राम मंदिर का निर्माण कार्य 15 जनवरी से रुका है, जिसे जल्द ही फिर शुरू किया जाएगा। मंदिर को पूरा करने का लक्ष्य दिसंबर 2024 तक रखा गया है। निर्माण कार्य के दौरान रामलला के दर्शन में कोई बाधा नहीं पड़ेगी।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर का बचा हुआ कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। शनिवार से मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शुरू हुई। बैठक में मंदिर ट्रस्ट के सदस्य और निर्माण कंपनी के तकनीकी कर्मचारी भी शामिल रहे। इस बैठक में बचे हुए निर्माण कार्य को फिर से शुरू करने पर चर्चा की गई। साथ ही रामनवमी से पहले यात्रियों की सुविधा और सुगम दर्शन से जुड़े कामों को पूरा करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। मंदिर के प्रथम तल में सिर्फ 10 फीसदी काम ही बचा हुआ है। दिसंबर 2024 तक रामलला का दरबार पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

Ram Mandir

अयोध्या राम मंदिर

प्रथम तल में 10 फीसदी कार्य शेष

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के चलते राम मंदिर का काम 15 जनवरी से रुका हुआ है। मंदिर का बचा हुआ काम 10 फरवरी से शुरू करने की तैयारी है। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि एलऐंडटी कंपनी श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य का शेड्यूल तैयार करेगी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में और तेजी लाई जाएगी। सबसे पहले परकोटा की बाउंड्री का निर्माण कार्य पूरा होगा। साथ ही मंदिर के भूतल के खंभों पर मूर्तियां उकेरने का काम भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर के प्रथम तल का स्ट्रक्चर खड़ा है इसका सिर्फ 10 फीसदी काम ही बचा हुआ है, जिसे तेजी से पूरा किया जाएगा।

End of Feed