Ayodhya News: स्वागत को तैयार अयोध्या एयरपोर्ट, इस तारीख को श्रीराम एयरपोर्ट पर लैंड करेगी पहली फ्लाइट

इंडिगो एयरलाइंस 30 दिसंबर को दिल्ली से अयोध्या हवाई अड्डे के लिए उद्घाटन उड़ान का परिचालन करेगी। कंपनी की दिल्ली और अयोध्या के बीच वाणिज्यिक सेवाएं छह जनवरी से शुरू होंगी। दिल्ली से 6 से 9 जनवरी तक रोजाना केवल एक ही उड़ान अयोध्या जाएगी, लेकिन 10 जनवरी से दिल्ली-अयोध्या के बीच इंडिगो रोजाना उड़ान शुरू करेगा। इंडिगो ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Ayodhya News: आयोध्या से हवाई सेवा शुरू होने का इंतजार अब खत्म हो गया है। मर्यादा पुरूषोत्‍तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन कर तैयार हो चुका है। इस एयरपोर्ट पर 30 दिसंबर को पहली उड़ान दिल्‍ली से लैंड करेगी। इससे पहले पीएम मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी अयोध्या एयरपोर्ट सहित करीब 18 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास भी करेंगे।

Ayodhya Airport

राम भक्तों का इंतजार जल्द होगा खत्म, इंडिगो ने आयोध्या के लिए पहली उड़ान की तारीख का किया ऐलान

6 जनवरी से शुरू होगी कमर्शियल उड़ानें

इंडिगो ने कहा कि दिल्ली से पहली वाणिज्यिक फ्लाइट 6 जनवरी को अयोध्या के लिए उड़ान भरेगी, जबकि इसके बाद 11 जनवरी से अहमदाबाद से उड़ान शुरू होगी। दिल्ली से 6 से 9 जनवरी तक रोजाना केवल एक ही उड़ान अयोध्या जाएगी, लेकिन 10 जनवरी से दिल्ली-अयोध्या के बीच इंडिगो रोजाना उड़ान शुरू करेगा। अहमदाबाद के लिए हफ्ते में तीन दिन उड़ान संचालित की जाएगी। हालांकि बाद में पैसेंजर संख्या बढ़ने पर इसमें बढ़ोतरी की जा सकती है। इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक, यूपी के अयोध्या के लिए फ्लाइट के संचालन की शुरुआत के साथ ही यह कंपनी का 86वां घरेलू और कुल 118वां डेस्टिनेशन बन जाएगा।

End of Feed