प्रयागराज: अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति पर चला चाबुक, गैंगस्टर एक्ट के तहत 1 अरब 10 करोड़ की जमीन कुर्क, मौत के बाद हो रहा बड़ा खुलासा

Prayagraj Police Atiq Ahmed Land Attached: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई। गैंगस्टर एक्ट के तहत 1 अरब 10 करोड़ की 20 बीघा जमीन कुर्क की गई, बाजार कीमत ढाई अरब रुपये बताई जा रही है।

Atiq Ahmed Benami Property Attached: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत के बाद भी उत्तर प्रदेश की प्रयागराज पुलिस उसके अवैध साम्राज्य और बेनामी संपत्तियों को ध्वस्त करने में लगातार जुटी हुई है। इसी कड़ी में मंगलवार को आईएस-227 (IS-227) गैंग के सरगना रहे दिवंगत अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियों के खिलाफ एक और बड़ी और दंडात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस कमिश्नर प्रयागराज कोर्ट के आदेश पर कैंट थाना पुलिस ने मुनादी (ढोल) कराकर और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच अतीक अहमद की करीब 1 अरब 10 करोड़ रुपये की जमीन को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क कर लिया है।

प्रयागराज: अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति पर चला चाबुक, गैंगस्टर एक्ट के तहत 1 अरब 10 करोड़ की जमीन कुर्क, मौत के बाद हो रहा बड़ा खुलासा

प्रयागराज: अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति पर चला चाबुक, गैंगस्टर एक्ट के तहत 1 अरब 10 करोड़ की जमीन कुर्क, मौत के बाद हो रहा बड़ा खुलासा

20.38 बीघा जमीन पर पुलिस का कब्जा

कैंट थाना पुलिस ने नायब तहसीलदार पीयूष कुशवाहा और प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ राय की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ मौजा भीटी और मौजा कटाहुला गौसपुर में लगभग 20.38 बीघे (5.112668 हेक्टेयर) भूमि को कुर्क कर उस पर आधिकारिक नोटिस बोर्ड लगा दिया है।

End of Feed