असम में बाढ़ का तांडव जारी, कांग्रेस ने 'राष्ट्रीय समस्या' घोषित करने की मांग की! अबतक 87,000 लोगों ने झेली विभीषिका

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राज्य में बार-बार आने वाली बाढ़ और नदी कटाव के संकट को ’राष्ट्रीय समस्या’ घोषित करने का बुधवार को आग्रह किया। एपीसीसी के राहत एवं पुनर्वास विभाग के अध्यक्ष प्रांजीत दास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात की और इस संबंध में उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

गुवाहाटी : असम में बाढ़ की स्थिति में बुधवार को कुछ सुधार जरूर हुआ, लेकिन कई जिलों में हजारों लोग अब भी बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं। राज्य में इस साल बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 103 हो गई है। इसी बीच असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य में बार-बार आने वाली बाढ़ और नदी कटाव की समस्या को ‘राष्ट्रीय समस्या’ घोषित करने की मांग की है। कांग्रेस के राहत एवं पुनर्वास विभाग के अध्यक्ष प्रांजीत दास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात की और उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने कहा कि असम में हर साल बाढ़ और नदी कटाव से बड़े पैमाने पर जनजीवन और अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है।

Assam Floods National Problem Declare

असम में बाढ़ को राष्ट्रीय समस्या घोषित करने का आग्रह (फोटो-AI)

87 हजार से ज्यादा लोग अब भी प्रभावित

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के बुधवार शाम जारी बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में शिवसागर और कार्बी आंगलोंग जिलों में बाढ़ के पानी में डूबने से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। इसके साथ ही इस साल राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 103 हो गई है।

End of Feed