Kota News: प्रसूता मौत मामले पर अशोक गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करे सरकार

कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं की मौत के मामले ने एक बार फिर सियासी माहौल गरमा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार से जांच रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक करने की मांग उठाई है।

Ashok Gehlot: कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं (वह महिला जिसने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया हो) की मौत के मामले को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। कोटा दौरे पर पहुंचे गहलोत ने इस संवेदनशील प्रकरण की जांच रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा कि घटना को करीब डेढ़ महीना बीत चुका है, लेकिन अब तक मौतों के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में पारदर्शिता दिखानी चाहिए और पीड़ित परिवारों की चिंताओं को दूर करना चाहिए।

Ashok Gehlot (File Photo)

अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

पूरे प्रदेश को झकझोर दिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अस्पताल में हुई मौतों ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। उस समय सरकार ने जांच के आदेश देकर जवाबदेही तय करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच पूरी हो चुकी है तो रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि जनता को सच्चाई का पता चल सके और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

End of Feed