E20 पेट्रोल को लेकर गरमाई सियासत; केजरीवाल ने सरकार के दावों को बताया 'सफेद झूठ', बोले- जमीनी हकीकत अलग

अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली के एक पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन का दौरा कर ई20 पेट्रोल के इस्तेमाल को लेकर वाहन चालकों से सीधे बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि कई लोगों ने वाहन का माइलेज घटने और प्रदर्शन में कमी आने जैसी शिकायतें साझा कीं।

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई20 (20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण वाले) पेट्रोल के इस्तेमाल को लेकर वाहन मालिकों से उनके अनुभव जानने के लिए शनिवार को दिल्ली के एक पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन का दौरा किया। केजरीवाल ने दावा किया कि कई उपभोक्ताओं ने गाड़ी का माइलेज कम होने और वाहन के प्रदर्शन में गिरावट की शिकायत की है। अपने इस दौरे के दौरान केजरीवाल ने पेट्रोल-डीजल भरवाने आए लोगों के साथ-साथ उन लोगों से भी बात की जो अपने वाहनों की सर्विसिंग कराने आए थे। उन्होंने कहा कि इस बातचीत से उन्हें एथनॉल मिश्रित ईंधन के इस्तेमाल को लेकर कुछ वाहन मालिकों द्वारा उठाई जा रही चिंताओं को जमीनी स्तर पर समझने में मदद मिली।

Arvind Kejriwal

दिल्ली के पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन के दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल

सरकार के दावों को कहा 'सफेद झूठ'

दौरे के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में केजरीवाल ने कहा, "आज मैं जमीनी हकीकत समझने के लिए दिल्ली के एक पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पर गया। कई लोगों ने मुझे बताया कि उनके वाहनों का माइलेज कम हो गया है और कुछ ने तकनीकी खराबी की भी शिकायत की।" AAP नेता ने ई20 ईंधन को लेकर सरकार के दावों को सफेद झूठ करार देते हुए आरोप लगाया कि जमीनी हकीकत इसके उलट है।

End of Feed