बिहार में बच्चियां सुरक्षित नहीं? अब मधेपुरा में छात्रा से दुर्व्यवहार, परीक्षा देने गई छात्रा को लफंगों ने घेर कर की बदतमीजी

Bihar News: बिहार के मधेपुरा में छात्रा के साथ दुर्व्यवहार की घटना सामने आई है। यहां परीक्षा देने गई एक छात्रा और उसके साथी के साथ कुछ लफंगों ने बदसलूकी की है।

Bihar News: बिहार में ऐसा लग रहा है कि बच्चियां किसी भी जिले में सुरक्षित नहीं हैं। जमुई, मुजफ्फरपुर, नवादा, के बाद अब मधेपुरा में छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। यहां परीक्षा देने गई छात्रा को मनचलों ने घेरकर बदतमीजी की है।

Bihar News.

बिहार के मधेपुरा में नाबालिग के साथ बदसलूकी

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज की घटना

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में स्कूल के बाहर छात्रा से मिलने पहुंचे एक युवक को कुछ युवकों द्वारा घेरने और उसके साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया है छात्रा के साथ बदसलूकी की घटना सामने आई है। घटनाक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मामला अपग्रेड हाई स्कूल के आसपास का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सभी आरोपी नाबालिग हैं। ये नाबालिग छात्र इस मामले में मोरल पुलिसिंग करते दिख रहे हैं।

End of Feed