बिहार के अररिया में बड़ा हादसा, बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, 6 लोगों की मौत

अररिया में बुधवार देर रात बीड़ी पुल से स्कॉर्पियो के मरिया नदी में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को बचा लिया गया। सभी सुपौल के थुमहा गांव के निवासी थे।

Araria Road Accident: बिहार के अररिया जिले में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। जहां एक स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर पुल से नीचे मरिया नदी में जा गिरी। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिनमें से चार लोग नाबालिग बताए जा रहे हैं। हादसे में एक व्यक्ति को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

Accident

सांकेतिक फोटो

छेका कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी लोग

जानकारी अनुसार, यह दर्दनाक हादसा बुधावर देर रात ताराबाड़ी थाना क्षेत्र में हुआ। स्कॉर्पियो में सात लोग सवार थे, जो सुपौल जिले के पीपरा से अररिया के सिकटी स्थित भपटिया गांव में एक छेका कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम से लौटते वक्त जब कार बीड़ी पुल से गुजर रही थी, इसी दौरान यह हादसे का शिकार हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीड़ी पुल के पास सड़क पर तीखा मोड़ है। इसी मोड़ पर स्कॉर्पियो अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और पुल से नीचे सीधे नदी में गिर गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

End of Feed