आज हड़ताल के बीच भी चलती रहीं ओला-उबर ऐप टैक्सियां, तो फिर विरोध कितना असरदार?

देशभर में आज ऐप आधारित टैक्सी और ऑटोरिक्शा चालकों ने एक दिवसीय हड़ताल की। एक यूनियन ने अवैध बाइक टैक्सी सेवाओं पर कार्रवाई, किराया नीतियों में सुधार समेत कई मांगों को लेकर विरोध जताया। हालांकि इस दौरान ओला, उबर और रैपिडो जैसी सेवाएं कई शहरों में चालू रहीं।

Mumbai News: ऐप आधारित टैक्सी और ऑटोरिक्शा चालकों ने शनिवार को एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की। एक यूनियन ने कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था, जिसमें अवैध मोटरसाइकिल टैक्सी सेवाओं के खिलाफ कार्रवाई और ’पैनिक बटन’ लगाने को लेकर शिकायतों का समाधान शामिल है। हालांकि हड़ताल के बीच भी कई शहरों में ओला, उबर और रैपिडो जैसी सेवाएं सीमित रूप से चालू रहीं।

Ola Cab

सांकेतिक फोटो

अधिकतर ऑटो और टैक्सी चालकों ने किया हड़ताल का समर्थन

महाराष्ट्र कामगार सभा के प्रमुख डॉ. केशव क्षीरसागर ने ’पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा कि हड़ताल आज सुबह महाराष्ट्र और देश के अलग-अलग हिस्सों में शुरू हुई। उन्होंने कहा कि अधिकतर ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों ने इस हड़ताल का समर्थन किया है। बहरहाल, यूनियन ने दावा किया कि चालकों ने अपनी गाड़ियां सड़कों से हटा ली हैं, लेकिन दिन की शुरुआत से ही उबर (Uber), ओला (Ola) और रैपिडो (Rapido) जैसी बड़ी कंपनियों के ऐप आधारित मंच पर टैक्सियां और ऑटो-रिक्शा बुकिंग के लिए उपलब्ध थे।

End of Feed