कितहूं छिप गए कृष्ण मुरारी, बन बन ढूंढन जाऊं...भक्ति में डूबी अपर्णा यादव, खाटू श्याम मंदिर में गाया मधुर भजन

अपर्णा बिष्ट यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियोमें वह भजन गाती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कहां का यह वीडियों और कौन है अपर्णा बिष्ट यादव-

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा। खाटू श्याम मंदिर आस्था का एक बड़ा केंद्र है। दूर-दूर से भक्त बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने पहुंचते हैं। अपर्णा यादव भी खाटू श्याम के दर्शन को सीकर पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ खाटू श्याम के दर्शन किए, बल्कि मंदिर में भजन भी प्रस्तुत किया। अपनी मधुर आवाज और भक्ति रस में सराबोर मधुर भजन से काफी वाहवाही भी लूटी। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर यहां का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह भजन गाती नजर आ रही हैं। साथ ही मंदिर परिसर में मौजूद लोग भी बाबा श्याम की भक्ति में लीन दिख रहे हैं। वीडयो शेयर करते हुए उन्होंने खुद को सौभाग्यशाली बताया और साथ ही जनकल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।

APARNA YADAV

खाटू श्याम मंदिर में भजन गाती अपर्णा बिष्ट यादव

अपर्णा यादव ने शेयर किया वीडियो

End of Feed