Bihar News: गोपालगंज में करीब 3 करोड़ की लागत से बन रहा निर्माणाधीन पुल गिरा

ये पुल नहीं गिरा है, बल्कि लोगों की उम्मीदें, उनके सपने धराशायी हुए हैं। लोगों को बड़ी उम्मीदें थीं कि सरकार नदी पर पुल बना रही है तो उससे उनके जीवन की कठिनाईयां कुछ कम होंगी। लेकिन आज जैसे ही पुल का एक हिस्सा गिरा, लोगों की उम्मीदें भी जमीन पर आ गईं।

बिहार में पिछले कुछ समय से पुल गिरने की कई घटनाएं हुई हैं। बिहार चुनाव 2025 से पहले से यह सिलसिला शुरू हुआ था, जो अब भी जारी है। राज्य को गापालगंज में आज यानी सोमवार 2 मार्च को एक और निर्माणाधीन पुल गिरने से हड़कंप मच गया। करीब 29 मीटर लंबे इस पुल को करीब 3 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा था।

Gopalganj Bridge

बिहार के गोपालगंज में एक और पुल गिरा

बता दें कि गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड के गंगवा गांव में घोघारी नदी पर बन रहा यह RCC पुल ढलाई के दौरान ही अचानक धराशायी हो गया। करीब 2 करोड़, 89 लाख, 21 हजार की लागत से बन रहे पुल के गिरने से अब इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

End of Feed