'हमें आधा इंसाफ मिला'...दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद अंकित बालियान के परिवार का बयान, कहा- बाकी आरोपियों पर भी हो कार्रवाई

Ankit Baliyan Murder Case: अंकित बालियान हत्याकांड में दो संदिग्ध शूटरों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद परिवार ने राहत के साथ-साथ बाकी आरोपियों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतक के पिता, बहन और पत्नी का कहना है कि अभी उन्हें पूरी तरह न्याय नहीं मिला है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। परिवार ने मुख्यमंत्री से पूरे गिरोह पर शिकंजा कसने की अपील की है।

Ankit Baliyan Murder Case: हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में आरोपी चार संदिग्ध शूटर में से दो के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उनके पिता ने सोमवार को कहा कि परिवार को अभी केवल आधा इंसाफ मिला है। बालियान ने कहा कि बाकी दो आरोपियों को भी मारा जाना चाहिए और तभी परिवार को पूरा इंसाफ मिलेगा। पुलिस के अनुसार, हरियाणवी गायक की हत्या में शामिल 50-50 हजार रुपये के इनामी शार्पशूटर मोहित और सुमित को पुलिस ने शामली जिले में सोमवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया।

Ankit Baliyan Murder Case

26 अगस्त को हुई थी अंकित बालियान की हत्या

"हमें आधा इंसाफ मिला है"

पिता सतबीर सिंह ने इस मुठभेड़ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "हम पुलिस की इस कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। हमें आधा इंसाफ मिला है और बाकी आधा इंसाफ भी जल्द मिलना चाहिए।" उन्होंने बताया कि उन्हें सोमवार सुबह सूचना मिली कि उनके बेटे की हत्या में शामिल दो आरोपी मारे गए हैं। सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "हमें आधा इंसाफ इसलिए मिला है क्योंकि घटना में चार लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है और अभी आधे बाकी हैं। उन सबको भी मार देना चाहिए। तभी हमें पूरा इंसाफ मिलेगा।" उन्होंने कहा कि उनका परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है, लेकिन बाकी आरोपियों के मारे जाने के बाद ही उसे पूरा इंसाफ मिलेगा।

End of Feed