Flood in Vijayawada: पिछले कुछ दिनों से आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश यहां कहर बनकर बरस रही है। कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं कई इलाके ऐसे भी हैं, जहां भारी बारिश के बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रदेश के सीएम ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से टेलीफोनिक कांफ्रेंस के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
CM एन. चंद्रबाबू नायडू ने किया निरीक्षण
बता दें कि विजयवाड़ा और राज्य के अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से बात की और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। विजयवाड़ा में भीषण बाढ़ की स्थिति के बीच सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया और प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य की समीक्षा की। एक बयान के अनुसार, सीएम ने प्रभावित लोगों तक भोजन पहुंचाने के लिए व्यक्तिगत रूप से भोजन वितरण कार्य की निगरानी की, ताकि सभी को आवश्यक सहायता मिल सके।
ये भी पढ़ें - आज का मौसम, 02 September 2024 LIVE: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दिल्ली में हुई बरसात
आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश में बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के प्रकाशम, पालनाडु, गुंटूर और एनटीआर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा एलुरु, कृष्णा, बापटला, कुरनूल, नंद्याल, अनंतपुर और वाईएसआर कडपा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शेष जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
