शहर

उत्तराखंड में आज भारी बारिश का Alert, इन 6 जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ; जानें अगले 3 दिनों का IMD अपडेट

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश का दौर बना जारी है। रविवार को भी यहां कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान देहरादून के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई। आइए जानें कैसा रहेगा आज का मौसम-

Image

उत्तराखंड का मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। यहां हफ्ते भर बाद फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। रविवार 1 सितंबर को भी देहरादून समेत कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। विभाग के अनुसार आज 2 सितंबर सोमवार को भी देहरादून, नैनीताल, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर में बारी बारिश का अनुमान लगाया है, जिसे देखते हुए प्रदेश में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं मंगलवार और बुधवार को मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। वहीं मौसम विभगा के मुताबिक उत्तराखंड में पूरे सितंबर माह अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। इस दौरान कई जिलों में जमकर बारिश हो सकती है। जिसे लेकर विभाग ने उत्तराखंड के चमौली, नैनीताल, पिथोरागढ़ और बागेश्वर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इन दौरान कहीं-कहीं गरज और बिजली चमकने के आसार भी जताए हैं। इसके साथ ही विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को मौसम साफ रहेगा।

कैसा रहा कल का मौसम

उत्तराखंड में रविवार को रायपुर, मालदवेता, जाखन, सहस्त्रधारा क्षेत्र में दोपहर में तेज बारिश हुई। हालांकि, इस दौरान यहां के दूसरे क्षेत्र में कोई बारिश नहीं हुई। रविवार को देहरादून का पारा सामान् से चार डिग्री ज्यादा 34.6 रहा।

उत्तराखंड के शहरों का तापमान

पंतनगर 35.2°C
मुक्तेश्वर 21.0°C
टिहरी 23.9°C
हरिद्वार23°C
कैसा रहेगा अगले 3 दिनों का मौसम

उत्तराखंड में मौसम विभाग आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन, कल यहां फिर से मौसम के सामान्य रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मगंलवार और बुधवार को यहां का मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 5 सितंबर से फिर उत्तराखंड में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

कैसा रहेगा सितंबर माह का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार तीन और चार सितंबर को उत्तराखंड के कई जहरों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान , चोमोली, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोडा, चंम्पावत, उधमसिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का अनुमान है कि सितंबर माह में उत्तराखंड में महीने भर अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article