Andhra Pradesh: छात्राओं पर चेनसॉ से हमला करने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी को मारा चाकू

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में दो छात्राओं पर चेनसॉ से हमला करने के आरोपी को रविवार शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने चाकू से हमला किया, जिसमें एक इंस्पेक्टर घायल हुआ।

Andhra Pradesh Chainsaw Attack: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में 10वीं कक्षा की दो छात्राओं पर चेनसॉ (आरी) से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। रविवार शाम आत्माकुर वन क्षेत्र के पास पुलिस ने आरोपी हेमंत को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक इंस्पेक्टर घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे इलाज के लिए अनंतपुर के सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Andhra Pradesh Chainsaw Attack

छात्राओं पर चेनसॉ से हमला करने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

स्कूल की कक्षा में छात्राओं पर किया था हमला

पुलिस के मुताबिक, आरोपी हेमंत ने 31 अक्टूबर को राप्ताडू स्थित सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा की दो छात्राओं पर चेनसॉ से हमला किया था। इस हमले में एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसका दाहिना हाथ कट गया है, शरीर पर गहरे घाव हैं और कई फ्रैक्चर हुए हैं। दूसरी छात्रा अपनी सहपाठी को बचाने की कोशिश में घायल हुई थी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को पहले अनंतपुर के सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में बेहतर इलाज के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उसे बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

End of Feed