Andhra Pradesh: कुरनूल में भीषण हादसा, बोलेरो और लॉरी की टक्कर में 8 लोगों की मौत; PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में लॉरी और बोलेरो गाड़ी की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

Andhra Pradesh Accident: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चिलकालाडोना के पास एक बोलेरो गाड़ी और लॉरी में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम आठ लोगों की जान चली गई, जबकि कई 10 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे का शिकार हुए सभी लोग कर्नाटक के निवासी बताए जा रहे हैं, जो तीर्थयात्रा पर निकले हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और घायलों का हालचाल जाना।

श्री राघवेंद्र स्वामी मठ जाते समय हादसा

यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु मंत्रालयम में स्थित श्री राघवेंद्र स्वामी मठ में दर्शन के लिए जा रहे थे और करीब 20 यात्रियों को ले जा रहा वाहन टैंकर से टकरा गया। येम्मिगनूर की डीएसपी एन भार्गवी ने बताया हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया।’ उन्होंने बताया कि यह हादसा NH-167 पर तड़के करीब तीन बजे हुई, जब चालक कथित तौर पर नींद में होने के कारण गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था, जिससे टक्कर हो गई। मृतकों में एक नाबालिग लड़की और दो पुरुष भी शामिल हैं।

End of Feed