अमृतसर में हथियारों और ड्रग्स के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, M16 राइफल, 9 पिस्तौल और 15 किलो अफीम के साथ 4 गिरफ्तार

Amritsar News: पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले दो नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक आधुनिक M16 राइफल, 9 अवैध पिस्तौल, 25 जिंदा कारतूस और 15 किलो अफीम बरामद की गई है।

Amritsar News: पंजाब के अमृतसर में अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्रामीण पुलिस ने दो नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक आधुनिक M16 राइफल, नौ अवैध पिस्तौल, 25 जिंदा कारतूस और 15 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई कहां की जानी थी और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Amritsar Arms and Drug Smuggling

अमृतसर ग्रामीण पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

विदेश में बैठे तस्करों से जुड़े होने का संदेह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। पुलिस को संदेह है कि इन संबंधों का इस्तेमाल अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की आपूर्ति के लिए किया जा रहा था। हालांकि, इस नेटवर्क के संचालन के तरीके, आरोपियों की भूमिका और विदेश में बैठे संदिग्धों से उनके संपर्कों को लेकर जांच अभी जारी है।

End of Feed