शहर

Amritsar Howrah Mail: अमृतसर-हावड़ा मेल में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, एक ही हालत गंभीर

Amritsar Howrah Mail: हावड़ा से अमृतसर की ओर जा रही हावड़ा-अमृतसर मेल एक्सप्रेस में आग लगने की खबर है। इस घटना में एक महिला यात्री घायल हो गई है।

Image

अमृतसर-हावड़ा मेल में लगी आग (प्रतीकात्मक फोटो-indiarailinfo)

KEY HIGHLIGHTS
  • हावड़ा-अमृतसर मेल में लगी आग
  • जोरा फाटक के पास एक डिब्बे में लगी आग
  • डिब्बे को किया गया अलग

Amritsar Howrah Mail: हावड़ा-अमृतसर मेल एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार रात उस समय आग लग गई, जब वो अमृतसर स्टेशन से एक किलोमीटर दूर थी। गनीमत थी कि ट्रेन की स्पीड कम थी और यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूद पड़े। इसमें एक महिला यात्री घायल हो गई हैं।

जोरा फाटक के पास ट्रेन में लगी आग

अमृतसर रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर दूर अमृतसर-हावड़ा मेल के एक डिब्बे में शनिवार शाम आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली जा रही ट्रेन धीमी गति से चल रही थी, तभी अमृतसर के जोरा फाटक के पास एक डिब्बे में आग लग गई।

आग पर पा लिया गया काबू

उन्होंने बताया कि जब ट्रेन चालक को इसकी जानकारी मिली तो ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया। आग पर काबू पाने के लिए तुरंत दमकलकर्मियों को बुलाया गया। ट्रेन में मौजूद अग्निशामक यंत्रों का इस्तेमाल भी आग पर काबू पाने के लिए किया गया।

एक यात्री घायल

आग लगने की घटना की जानकारी मिलने के बाद कुछ यात्री ट्रेन से उतरने लगे। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन से उतरने के क्रम में एक महिला यात्री के पैर में चोट आयी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि जिस डिब्बे में आग लगी थी उसे ट्रेन से अलग किया गया और उसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article