अमरावती: पहले प्यार के जाल में फंसाया, फिर कई लड़कियों के वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

Amravati Video Scandal: महाराष्ट्र के अमरावती में एक युवक पर कई लड़कियों का शोषण कर उनके वीडियो वायरल करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर POCSO के तहत मामला दर्ज किया है।

Amravati Video Scandal: महाराष्ट्र के अमरावती (Amravati News) जिले के परतवाड़ा इलाके से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। यहां एक युवक पर कई लड़कियों का शोषण करने और उनके अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि इस मामले से जुड़े 300 से ज्यादा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक लड़कियों को पहले प्यार के जाल में फंसाता था। इसके बाद वह उनके साथ संबंध बनाकर वीडियो रिकॉर्ड करता और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता था। इन वीडियो को Instagram और Telegram जैसे प्लेटफॉर्म पर फैलाया गया, जिससे इलाके में डर और गुस्से का माहौल बन गया।

Amravati video scandal

प्यार के जाल में फंसाकर लड़कियों का शोषण (Photo: AI)

वीडियो में कई नाबालिग लड़कियों के शामिल होने की आशंका

सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन वीडियो में कई नाबालिग लड़कियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। इसी को देखते हुए पुलिस (maharashtra crime news) ने आरोपी के खिलाफ POCSO Act समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय आरोपी मोहम्मद अयान तनवीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे 19 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतने बड़े स्तर पर वीडियो कैसे वायरल हुए।

End of Feed