'गायत्री मंत्र से व्यक्ति के जीवन में आ सकता है संपूर्ण बदलाव', जन्मशताब्दी महोत्सव में बोले गृहमंत्री शाह

गायत्री मंत्र के 24 अक्षरों के महत्व पर बात करते हुए शाह ने कहा कि इनका संबंध 24 शुभ शक्तियों से है। गुरु से मंत्र के शुद्ध उच्चारण की शिक्षा और उसके संस्कार प्राप्त कर इन शक्तियों को जागृत किया जा सकता है। ऐसा होने पर व्यक्ति के भीतर मौजूद नकारात्मक प्रवृत्तियां कमजोर पड़ती हैं और सकारात्मक गुण विकसित होते हैं।

गायत्री मंत्र केवल धार्मिक या आध्यात्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के जीवन में संपूर्ण परिवर्तन लाने का मार्ग है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ये बात रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी एवं अखंड दीप शताब्दी समारोह के दौरान अपने संबोधन में कहीं। इस दौरान उन्होंने गायत्री परिवार की सौ वर्षों की साधना,त्याग और समर्पण को याद करते हुए गायत्री मंत्र के महत्व पर विस्तार से अपने विचार रखे। शाह ने कहा कि गायत्री मंत्र के नियमित अभ्यास और शुद्ध उच्चारण से इंसान के भीतर सकारात्मक गुणों का विकास हो सकता है और उसकी क्षमताएं बेहतर तरीके से सामने आ सकती हैं।

अमित शाह ने किया संबोधित।

अमित शाह ने किया संबोधित। (फोटो- @AmitShah)

नई दिल्ली में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित शताब्दी समारोह 2026 को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि गायत्री मंत्र से कई युवाओं को लाभ मिला है। शाह ने कहा कि दीप जलाने के लिए एक ज्योत पर्याप्त होती है, लेकिन उसे सौ वर्ष तक अखंड जलाए रखने के लिए तप त्याग और संकल्प, तीनों चाहिए। आज हम सभी दिव्य दीपक से फैले प्रकाश का अनुभव कर रहे हैं। आज का दिन श्रद्धा और सेवा का दिन है।

End of Feed