Ambernath News: महाराष्ट्र की सियासत में नया ट्विस्ट, अंबरनाथ में कांग्रेस के सभी नगरसेवक भाजपा में हुए शामिल

Ambernath News: महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों के बीच ठाणे जिले के अंबरनाथ से एक चौंकाने वाला सियासी घटनाक्रम सामने आया है। देश की राजनीति में एक-दूसरे के धुर विरोधी माने जाने वाले कांग्रेस और भाजपा यहां एक मंच पर आते दिख रहे हैं। कांग्रेस से निर्वाचित 12 पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के फैसले ने न सिर्फ अंबरनाथ बल्कि पूरे राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। यह घटनाक्रम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के लिए भी एक अहम राजनीतिक चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है।

Ambernath News: महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों के बीच राजनीति ने ऐसा मोड़ लिया है, जिसकी शायद ही किसी को उम्मीद थी। देशभर में एक-दूसरे के खिलाफ मुखर रहने वाली कांग्रेस और भाजपा ठाणे जिले के अंबरनाथ में एक साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं। यह राजनीतिक तालमेल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के खिलाफ बनाया गया है, जिसने राज्य की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है। मुंबई से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित अंबरनाथ नगर परिषद में यह नया सियासी समीकरण सामने आया है, जिसे आने वाले नगर निगम चुनावों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

congress bjp alliance

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण

कांग्रेस से भाजपा की ओर 12 पार्षद

अंबरनाथ नगर परिषद के हालिया चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर चुने गए 12 पार्षदों ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने ठाणे स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित देर रात की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। चव्हाण ने कहा कि इन पार्षदों की औपचारिक जॉइनिंग प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में पूरी कर ली जाएगी। उनके मुताबिक, यह फैसला सत्ता की राजनीति से नहीं बल्कि शहर के विकास को प्राथमिकता देने की सोच के तहत लिया गया है।

End of Feed