अंबाला में 220 फुट गहरे बोरवेल में फंसा बच्चा, CCTV फुटेज आया सामने; जल्द बाहर निकल सकता है निर्भय

हरियाणा के अंबाला में बोरवेल में फंसे चार साल के निर्भय का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। रेस्क्यू अधिकारियों का आशा है कि जल्द ही बच्चे को बाहर निकाल लेंगे।

अंबाला : जिले के बराड़ा क्षेत्र के धनौरा गांव में मंगलवार को चार वर्षीय एक लड़का 220 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया, जिसे निकालने के कई एजेंसियों के समन्वय से प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि बोरवेल के अंदर की सीसीटीवी वीडियो इसमें बच्चा फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। बच्चे को किसी भी वक्त बाहर निकाला जा सकता है। मौके पर एंबुलेंस बुलाई गई है और डॉक्टरों की टीम तैयार है।

4 year old boy falls into borewell

बोरवेल में गिरे निर्भय का रेस्क्यू जारी

एक अधिकारी ने बताया कि लड़के पर नजर रखने के लिए लगभग नौ इंच चौड़े बोरवेल में एक कैमरा डाला गया है और बचावकर्मी रस्सी की मदद से उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ)और सेना के जवान बचाव अभियान के लिए मौके पर मौजूद हैं। सुबह से बचाव अभियान चल रहा है।

End of Feed