खराब मौसम बना आस्था की राह में चुनौती; 19 जुलाई से अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, वैष्णो देवी यात्रा भी प्रभावित

पर्वतीय राज्यों में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी के बीच जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए 19 जुलाई से अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकने का फैसला लिया है। इसका असर माता वैष्णो देवी यात्रा पर भी पड़ा है, जिसे फिलहाल रविवार सुबह तक स्थगित कर दिया गया है।

Amarnath Yatra Suspended: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से अगले कुछ दिनों तक (खासतौर से पर्वतीय राज्यों में) खराब मौसम की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 19 जुलाई 2026 से अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया गया है। यह रोक पहलगाम और बालटाल, दोनों पारंपरिक मार्गों पर लागू रहेगी।

Amarnath Cave Shivling.

अमरनाथ यात्रा स्थगित

किसी भी श्रद्धालु को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं

कश्मीर के मंडलायुक्त (डिविजनल कमिश्नर) अंशुल गर्ग ने बताया कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 19 जुलाई से बालटाल और नुनवान/चंदनवारी बेस कैंप से किसी भी श्रद्धालु को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों की सुरक्षा और मौसम की स्थिति की विस्तृत समीक्षा के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने का फैसला लिया जाएगा। प्रशासन समय-समय पर आधिकारिक अपडेट जारी करेगा। गौरतलब है कि इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक 3.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

End of Feed