बीच सड़क पर अचानक बंद हो रहे ई-रिक्शे! बिजनौर से रामनगर तक सड़कों पर उतरे चालक, जानें क्या है पूरा मामला?

उत्तराखंड के रामनगर और उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ई-रिक्शा चालकों ने आरोप लगाया है कि एक कथित मोबाइल ऐप के जरिए उनके वाहन बीच रास्ते में अचानक बंद किए जा रहे हैं। इससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले को लेकर चालकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

BAT BMS App E-Rickshaw: उत्तराखंड के रामनगर और उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ई-रिक्शा चालकों ने एक कथित मोबाइल ऐप के जरिए वाहनों को अचानक बंद किए जाने के आरोप लगाए हैं। चालकों का कहना है कि चलते-चलते ई-रिक्शा लॉक हो जाने से न केवल उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। इस मामले को लेकर दोनों राज्यों में विरोध प्रदर्शन और पुलिस-प्रशासन से शिकायतें सामने आई हैं। रामनगर में गुरुवार को करीब 300 ई-रिक्शा चालकों ने अपने वाहन जीआईसी ग्राउंड में खड़े कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी चालक एकजुट होकर उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Bijnor E Rickshaw News

बिजनौर में सड़क पर खड़े दिखे लॉक रिक्शे

कहीं भी अचानक रुक रहे हैं रिक्शे

चालकों का आरोप है कि एक कथित 'BAT' नामक ऐप के माध्यम से उनके ई-रिक्शों को कहीं भी अचानक रोक दिया जाता है। उनका कहना है कि कई बार वाहन में बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और मरीज भी सवार होते हैं। ऐसे में बीच रास्ते में वाहन बंद हो जाने से गंभीर खतरे की स्थिति बन जाती है। चालकों ने यह भी आरोप लगाया है कि वाहन बंद होने के बाद कुछ लोग उनसे संपर्क कर पैसे देने के बदले ई-रिक्शा दोबारा चालू करने की बात करते हैं। उनका दावा है कि यह एक संगठित तरीके से की जा रही अवैध वसूली का मामला है।

End of Feed