तानाशाह अफसर UP को 'ऑर्वेलियन' बना देंगे; छात्र को हिरासत में लेने पर हाई कोर्ट ने नोएडा DM को फटकारा, कहा- मुआवजा दें

Akriti Chaudhary DU Student NSA: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नोएडा श्रमिक विरोध प्रदर्शन मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा आकृति चौधरी पर लगाए गए कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) को रद्द कर दिया है।

Allahabad High Court NSA Quashed: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग पर कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की छात्रा आकृति चौधरी (24) की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत की गई हिरासत को रद्द कर दिया है।

तानाशाह अफसर UP को 'ऑर्वेलियन' बना देंगे; छात्र को हिरासत में लेने पर हाई कोर्ट ने नोएडा DM को फटकारा, कहा- मुआवजा दें

तानाशाह अफसर UP को 'ऑर्वेलियन' बना देंगे; छात्र को हिरासत में लेने पर हाई कोर्ट ने नोएडा DM को फटकारा, कहा- मुआवजा दें

अप्रैल महीने में नोएडा में हुए श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन से जुड़े इस मामले में सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति अचल सचदेव की पीठ ने गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) की जिलाधिकारी (DM) मेधा रूपम और संबंधित पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने चेतावनी दी कि यदि निरंकुश अधिकारियों पर लगाम नहीं लगाई गई, तो वे उत्तर प्रदेश को जॉर्ज ऑरवेल के उपन्यास की तरह 'ऑरवेलियन डिस्टोपिया' (Orwellian Dystopia - जहां नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली जाती है) में बदल देंगे।

End of Feed