अलीगढ़ में मॉब लिंचिंग, भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, शहर में तनावपूर्ण हालात

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 19, 2024, 05:56 PM IST

Aligarh Mob Lynching: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ढाबे में काम करने वाले युवक को भीड़ ने बुरी तरह पीटकर मौत के घाट उतार दिया। युवक की हत्या से शहर के कई इलाकों में हालात तनावपूर्ण हैं।

Aligarh Mob Lynching: अलीगढ़ शहर में भीड़ द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने के बाद एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार रात पुराने शहर के मामू-भांजा मोहल्ले की है और मृतक की पहचान फरीद (35) के रूप में हुई है, जो कि एक ढाबे पर काम करता था। पुलिस अधीक्षक (शहर) एम. शेखर पाठक ने बताया कि मृतक के परिवार की शिकायत के अनुसार फरीद देर रात जब ढाबे से घर लौट रहा था तो रास्ते में भीड़ ने उसे घेर लिया और बुरी तरह पीटा।

Aligarh Mob Lynching

अलीगढ़ में मॉब लिंचिंग

हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले लोगों का आरोप था कि फरीद चोरी करने के लिए एक घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। पाठक ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फरीद को मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि युवक की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गई और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

End of Feed