CM योगी के गढ़ गोरखपुर में कल उतरेगा अखिलेश यादव का 'PDA रथ', 2027 चुनाव की तैयारी तेज

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में PDA रथ लेकर पहुंचेंगे। रथ गोरखपुर एयरपोर्ट से चौरी-चौरा के देवकही गांव तक जाएगा।

Gorakhpur PDA Rath Yatra: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुके हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार बुधवार को सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र यानी गढ़ गोरखपुर में 'PDA रथ' लेकर उतरेंगे। इस यात्रा को पूर्वांचल में सपा की राजनीतिक गतिविधियों को गति देने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव (File Photo)

अमौसी एयरपोर्ट से गोरखपुर के लिए होंगे रवाना

अखिलेश यादव बुधवार को गोरखपुर एयरपोर्ट से PDA रथ के जरिए चौरी-चौरा क्षेत्र के ग्राम देवकही तक जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, अखिलेश 18 नवंबर को सुबह 11 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से निजी विमान से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:45 बजे उनके गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां से दोपहर 12 बजे वह सपा के PDA रथ में सवार होकर देवकही गांव के लिए निकलेंगे।

End of Feed