प्रेस वार्ता का नाम कर दो 'प्रेस एकालाप', महिला पत्रकार के सवाल पर घिरे योगी, अखिलेश बोले-ये लोकतंत्र की हत्या

महिला पत्रकार के सवालों के जवाब न देने वाले मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उनकी ’प्रेस वार्ता’ का नाम बदलकर ’प्रेस एकालाप’ कर देना चाहिए।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में महिला पत्रकार के सवालों का जवाब न देने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घिरते जा रहे हैं। विपक्षी दलों के नेता उनके रवैये को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी ’प्रेस वार्ता’ का नाम बदलकर ’प्रेस एकालाप’ कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि माननीय सबका समय क्यों खराब कर रहे हैं, प्रेस विज्ञप्ति भेजकर ही काम चलाएं और दोनों का समय बचाएं। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भी कटाक्ष किए हैं।

UP Woman Journalist Questioning Row

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने ’एक्स’ पर पोस्ट किया, ’’नाम बदलने वाले अब ’प्रेस वार्ता’ का नाम बदलकर ’प्रेस एकालाप’ कर दें क्योंकि जब सिर्फ बयान दिया जाना है और प्रेस को सवाल पूछने का अधिकार ही नहीं है तो बिना वार्तालाप ’वार्ता’ शब्द का क्या अर्थ रह जाता है? उन्होंने कहा, ’’माननीय सबका समय क्यों खराब कर रहे हैं, प्रेस विज्ञप्ति भेजकर ही काम चलाएं और दोनों का समय बचाएं।

End of Feed