Akhilesh Yadav ने फतेहपुर में MLC चुनाव के दौरान BJP पर लगाया बूथ लूटने का आरोप, चुनाव आयोग पर कसा तंज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में MLC चुनाव के दौरान भाजपा पर बूथ लूटने का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए FIR की बात कही।

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में MLC चुनाव के मतदान केंद्र पर कथित गड़बड़ी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि भाजपा के लोग बूथ लूटने पहुंचे हैं।

Fatehpur MLC Election

अखिलेश यादव ने लगाया MLC चुनाव में बूथ कैप्चरिंग का आरोप

अखिलेश यादव ने एक बार फिर चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि कथित चुनावी अनियमितताओं के वीडियो रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही।

End of Feed