ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम संपन्न, अंतिम संस्कार से पहले भावुक हुए पिता, बोले- असमय हम सबको छोड़कर चली गई बेटी

Twisha Sharma: दिल्ली में स्थित एम्स के चिकित्सकों की एक टीम ने रविवार को ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम किया। इससे पहले, ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने लोगों से अंतिम संस्कार में शामिल होने की अपील की।

Twisha Sharma: देश की राजधानी दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के चिकित्सकों की एक टीम ने रविवार को मॉडल-अभिनेत्री ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम पूरा लिया।

Twisha Sharma

मॉडल-अभिनेत्री ट्विशा शर्मा (फाइल फोटो)

ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम संपन्न

ट्विशा के परिजन के वकील अंकुर पांडे ने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत के दौरान कहा कि दूसरे पोस्टमार्टम की शुरुआत से पहले ट्विशा के भाई और भाभी ने उसके शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम अपराह्न करीब 3:40 बजे पूरा हुआ। इससे पहले, शव का दूसरा पोस्टमार्टम शुरू होने के तत्काल बाद ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने 'पीटीआई-भाषा' को भेजे एक संदेश में बताया कि रविवार शाम पांच बजे राजधानी भोपाल के भदभदा विश्राम घाट में ट्विशा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

End of Feed