पटाखा फोड़ने पर बवाल, दिवाली की रात अहमदाबाद की साइंस सिटी में हुआ खूनी संघर्ष, जमकर चलीं बंदूकें और लाठी-डंडे

Science City Ahmedabad News: जवाड़ी चाय के पास युवक पटाखे फोड़ रहे थे। एक रॉकेट सोसायटी के सदस्यों पर आकर गिरा। लोगों ने युवकों को पटाखे फोड़ने से मना किया, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर कहा कि वे वहीं पटाखे फोड़ेंगे और जो करना है कर लिया जाए।

Science City Ahmedabad News: अहमदाबाद के साइंस सिटी इलाके में दिवाली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एम्पायर स्कायव्यू अपार्टमेंट के बाहर 20 से 25 लोगों के समूह ने सोसायटी के सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में 4 लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति के सिर में 12 टांके आए। बचाव में एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से हवा में 2 से 3 राउंड फायरिंग की।

Ahemdabad (1)

अहमदाबाद में पटाखा फोड़ने पर विवाद (फोटो साभार- TNN)

बोडकदेव पुलिस ने मामले में 14 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। ACP एस.एम. पटेल, एन डिवीजन, अहमदाबाद के मुताबिक, पुलिस ने अब तक 4 मुख्य आरोपियों और 3 नाबालिगों को हिरासत में लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन का रिकंस्ट्रक्शन भी कराया।

End of Feed