छठ पर रेलवे का तोहफा, अहमदाबाद-झंझारपुर के बीच दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेन; जानें क्या है रूट-टाइमिंग

दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे अहमदाबाद से बिहार के झंझारपुर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन 6 और 13 नवंबर को अहमदाबाद से रवाना होगी।

अहमदाबाद : दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद और बिहार के झंझारपुर के बीच अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 09437/09438 कुल चार फेरे लगाएगी। यह ट्रेन 6 और 13 नवंबर को अहमदाबाद से रवाना होगी, जबकि वापसी में 8 और 15 नवंबर को झंझारपुर से चलेगी। ट्रेन में यात्रा के लिए विशेष किराया लागू होगा और इसके सभी कोच अनारक्षित रहेंगे।

wali Special Trains, Chhath Puja Special Trains

ट्रेन (फाइल फोटो)

अहमदाबाद से रात 11:55 बजे होगी रवाना

ट्रेन संख्या 09437 अहमदाबाद-झंझारपुर अनारक्षित स्पेशल 6 और 13 नवंबर 2026 को अहमदाबाद से रात 11:55 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रविवार को दोपहर 3 बजे झंझारपुर पहुंचेगी।

End of Feed